राजस्व, मंत्री ने बौद्ध मंदिर मैदान नाको में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में की शिरकत

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित कला मंच नाको का उद्घाटन किया और साहसिक गतिविधियों का नाको क्षेत्र में शिलान्यास किया ताकि इन गतिविधियों से हंगरंग घाटी में पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

Jun 17, 2026 - 20:41
 0  2
राजस्व, मंत्री ने बौद्ध मंदिर मैदान नाको में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में की शिरकत

यंगवार्ता न्यूज रिकांगपिओ 17 जून, 2026 : 


राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित कला मंच नाको का उद्घाटन किया और साहसिक गतिविधियों का नाको क्षेत्र में शिलान्यास किया ताकि इन गतिविधियों से हंगरंग घाटी में पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।


इसके पश्चात जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने बौद्ध मंदिर मैदान नाको में किन्नौर जिला की हंगरंग घाटी की ग्राम पंचायत हांगो, नमज्ञा, चुलिंग, शलखर, सुमरा, चागों, लियो, मालिंग तथा नाको के लिए आयोजित प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर के समस्त लोगों को उनके घर-द्वार पर सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से लाभान्वित करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर जिला के लोगों को सरल, सुगम व सुव्यवस्थित सुविधाएं प्रदान करने का अतुलनीय उद्धारण है ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम।

राजस्व मंत्री बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, वन अधिकार अधिनियम-2006, मनरेगा अधिनियम-2005 निर्धन व उपेक्षित वर्गों के सरंक्षण व उत्थान में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय हैं जो कांग्रेस सरकार की गरीबों के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। तथा नौतोड अधिनियम-1968 जिससे हिमाचल प्रदेश में उपेक्षित एवं भूमिहीनों को जमीन का मालिकाना हक मिला है जो कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय यशवंत सिंह परमार की देन है।

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जनजातीय क्षेत्रों के विकास लिए निरन्तर कार्य कर रहें है ताकि दुरदराज के क्षेत्रों के लोग मुख्यधारा में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि साहसिक गतिविधियों को हागरंग घाटी में बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि अधिक मात्रा में पर्यटक इन स्थानों का दौरा करें और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार का अवसर मिल सकें।


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। निर्धन व वंचित वर्गों के बच्चों को घर-द्वार पर गुणात्मक शिक्षा प्रदान के लिए कार्य कर रही है जिसके तहत पूह उपमंडल में रा0व0मा0पा0 कानम को सी0बी0ए0सी0 पैटर्न के अधीन लिया गया है तथा अगले सत्र में रा0व0मा0पा0 पूह को सी0बी0ए0सी0 पैटर्न के अधीन लिया जाएगा और पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चें निजी स्कूल के बच्चों के समक्ष हीन भावना महसूस न कर सकें। मंत्री ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 तत्कालीन केन्द्र में स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह सरकार की देन है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।


राजस्व मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। आयोजित कार्यक्रम में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई और मुख्य तौर पर उनका मौके पर ही निपटान किया गया तथा अन्य शिकायतों का संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जगत सिंह नेगी ने राजकीय उच्च विद्यालय नाको के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्त अभियान पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने के लिए उन्हें 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हंगरंग घाटी क्षेत्र में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जाएगा जिससे युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित किया जाएगा तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह घनश्याम दास शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और जिला प्रशासन द्वारा  किए जा रहे विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व बागवानी मंत्री ने राजकीय उच्च विद्यालय नाको के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित एन्टी चिटटा एवं नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा दोहराया कि वर्तमान प्रदेश सरकार नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है और इस दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है।


इसके उपरान्त राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने का-डोगरी में निर्मित पम्प का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधीर नेगी, धर्मगुरु श्रद्धेय रिन्पोछे, किन्फैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, निदेशक ए0पी0एम0सी0 शिमला-किन्नौर प्रेम नेगी,, महासचिव किन्नौर कांग्रेस कमेटी अधिवक्ता निर्मल चन्द्र नेगी, प्रधान नाको टाशी यंगचेन, खण्ड विकास अधिकारी पूह इन्द्र सिंह नेगी, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोडूप नेगी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति बाल कृष्ण कौंडल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ललीत जरयाल, जिला आयुष अधिकारी डॉ प्रवीण शर्मा, तहसीलदार पूह भीम सिंह नेगी, उपनिदेशक पशु पालन अजय नेगी, थाना प्रभारी देव राज ठाकुर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी पूह डॉ राकेश गोयल सहित कांग्रेस पार्टी के प्रदाधिकारी गण, कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थ्ति थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow