उपायुक्त किन्नौर ने हिम भोग मक्की का आटा को आधिकारिक तौर पर जिला में किया लॉन्च 

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने  अपने कार्यालय कक्ष से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा बनाए गए हिम भोग मक्की का आटा को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया

Jan 22, 2025 - 19:02
 0  53
उपायुक्त किन्नौर ने हिम भोग मक्की का आटा को आधिकारिक तौर पर जिला में किया लॉन्च 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  रिकांग पीओ      22-01-2025

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने  अपने कार्यालय कक्ष से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा बनाए गए हिम भोग मक्की का आटा को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में मक्की के आटे को आम लोगों के लिए उपलब्ध करवाने के लिए यह कार्य आरम्भ किया है। 

जिसके तहत जनजातीय जिला किन्नौर के सभी 68 राशन डिपुओं में हिम भोग मक्की का आटा उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह आटा 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध है जो कि एक किलो या 5 किलो की पैकिंग में उपलब्ध है।

डॉ अमित कुमार शर्मा ने जिला के सभी राशन कार्ड उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि सभी अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें ताकि राशन कार्ड ब्लॉक न हों व राशन कार्ड उपभोक्ताओं को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले किन्नौर धनवीर ठाकुर, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति चंदू लाल सहित अन्य उपस्थित थे।
इसके उपरांत उपायुक्त ने जेएसडब्ल्यू द्वारा संचारित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊरनी का भी दौरा किया तथा संबंधित अधिकारियों से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चलाई जाने वाली गतिविधियों का जायजा लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow