किन्नौर में व्यापक स्तर पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान , पर्यावरण संरक्षण को आगे आ रहे लोग 

सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ( साडा ) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रिकांगपीओ , अमित कल्थाइक के नेतृत्व में आज साडा क्षेत्र, रिकांगपीओ के टैक्सी स्टैंड, मुख्य बाजार तथा विभिन्न सरकारी कार्यालय परिसरों में व्यापक स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा

Apr 25, 2026 - 20:23
 0  3
किन्नौर में व्यापक स्तर पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान , पर्यावरण संरक्षण को आगे आ रहे लोग 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ  25-04-2026
सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ( साडा ) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रिकांगपीओ , अमित कल्थाइक के नेतृत्व में आज साडा क्षेत्र, रिकांगपीओ के टैक्सी स्टैंड, मुख्य बाजार तथा विभिन्न सरकारी कार्यालय परिसरों में व्यापक स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अभियान में 12 विभिन्न सरकारी विभागों ने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने-अपने कार्यालय परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में फैले कचरे को एकत्रित किया। 
सफाई के दौरान प्लास्टिक एवं सूखा कचरा अलग-अलग श्रेणियों में एकत्र किया गया, ताकि उसके वैज्ञानिक निस्तारण एवं पुनः उपयोग को सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान लगभग 470 किलोग्राम कचरा एकत्रित कर कूड़ा संयंत्र, पोवारी भेजा गया। उपमंडलाधिकारी अमित कल्थाइक ने स्वयं अभियान की निगरानी करते हुए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अपने कार्यालय परिसरों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करें तथा कचरा पृथक्करण की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से अपनाएं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रिकांग पीओ प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को कार्यालय परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, ताकि स्वच्छता को एक नियमित प्रक्रिया के रूप में विकसित किया जा सके। 
उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल सरकारी कार्यालयों का वातावरण स्वच्छ रहेगा, बल्कि आमजन को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरणा मिलेगी। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिला किन्नौर के विभिन्न क्षेत्रों में भी समानांतर रूप से स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। ग्राम पंचायत कल्पा, दूनी, पूर्बनी , सपनी , बारंग , चांसु , सुद्धारंग , थेंमगारंग , रक्छ्म , तेलंगी , ख्वांगी , पोवारी , सांगला तथा कामरू में स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से सफाई अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग द्वारा टापरी एवं पूह तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा भावनगर एवं पूह के कार्यालय परिसरों में भी सफाई कार्य संपन्न किया गया। उपमंडलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों एवं विभागों को निर्देश दिए कि एकत्रित कचरे का उचित एवं सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियानों को नियमित रूप से जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow