निर्विरोध पंचायतों की लगेगी लाटरी , सुक्खू सरकार ने बढ़ाई राशि , अब मिलेंगे 25 लाख रूपये

प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग ने निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई इनाम योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत उन ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों को आर्थिक सहायता (ग्रांट-इन-एड) दी जाएगी, जिनमें सभी पदाधिकारी बिना किसी विरोध के चुने जाएंगे

Apr 22, 2026 - 17:19
 0  40
निर्विरोध पंचायतों की लगेगी लाटरी , सुक्खू सरकार ने बढ़ाई राशि , अब मिलेंगे 25 लाख रूपये
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  22-04-2026

प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग ने निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई इनाम योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत उन ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों को आर्थिक सहायता (ग्रांट-इन-एड) दी जाएगी, जिनमें सभी पदाधिकारी बिना किसी विरोध के चुने जाएंगे। जारी आदेश के अनुसार, यदि किसी ग्राम पंचायत में प्रधान, उप-प्रधान और सभी सदस्य निर्विरोध चुने जाते हैं, तो उस पंचायत को 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 
इसी तरह, पंचायत समिति के सभी सदस्य, चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन निर्विरोध चुने जाने पर 50 लाख का इनाम मिलेगा। वहीं, जिला परिषद के सभी सदस्य , चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन निर्विरोध चुने जाने पर एक करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस योजना से पंचायत चुनावों में आपसी सहमति और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलेगा , साथ ही चुनावी खर्च और विवादों में भी कमी आएगी। यह प्रोत्साहन राशि आगामी पंचायती राज चुनावों में लागू होगी और केवल उन्हीं पंचायतों को मिलेगी, जहां सभी पदाधिकारी बिना मुकाबले के चुने जाएंगे। 
इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके और लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके। प्रदेश में चुनावों के दौरान मतदान के दिन अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता को आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर ही मतदान केंद्र पर पहुंचना होगा। आयोग के अनुसार कई अन्य दस्तावेज पहचान के लिए मान्य होंगे। निर्धारित 16 पहचान पत्र के साथ ही किसी एक को अपने साथ लाना जरूरी होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow