नेरवा में 48 वर्षीय व्यक्ति ने घर के बाहर बरामदे के नीचे फंदा लगाकर दी जान
शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र के गांव सिलोड़ी में 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर घर के बाहर बरामदे के नीचे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक किसी भी तरह की आपराधिक आशंका सामने नहीं आई
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 17-04-2026
शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र के गांव सिलोड़ी में 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर घर के बाहर बरामदे के नीचे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक किसी भी तरह की आपराधिक आशंका सामने नहीं आई है और परिजनों ने भी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
पुलिस को 16 अप्रैल को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि गांव सिलोड़ी, डाकघर केदी, तहसील नेरवा के निवासी अमर सिंह (48) ने अपने घर के बरामदे के नीचे फंदा लगा लिया है। सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक नेतर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति की जांच की।
मौके पर पहुंचने पर अमर सिंह घर के बाहर बरामदे के नीचे रस्सी से लटका हुआ पाया गया। इस दौरान मृतक की पत्नी रमला देवी, भतीजा राकेश कुमार और गांव के अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए।
प्रारंभिक पूछताछ और परिजनों के बयानों के आधार पर सामने आया कि घटना के दिन मृतक अमर सिंह घर पर अकेले थे। जब पत्नी घर लौटीं तो उन्होंने अमर सिंह को बरामदे के नीचे रस्सी से लटका हुआ पाया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार मृतक के परिवारजनों और स्थानीय लोगों ने किसी भी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा लाया गया, जहां आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच, मौके की स्थिति और गवाहों के बयानों के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत
What's Your Reaction?




