हथियारों के साथ कुलपति कार्यालय पहुँचे SFI कार्यकर्ता, HPU में विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवाल : नैंसी अटल

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने बयान जारी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वामपंथी गुंडों द्वारा एक बार फिर हिंसा का इतिहास दोहराने का प्रयास किया गया है। विश्वविद्यालय के विधि विभाग के एक छात्र पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया जाना बेहद निंदनीय है। इतना ही नहीं, SFI के कार्यकर्ता दरात और रॉड जैसे हथियारों के साथ कुलपति कार्यालय में पहुंचे, जहां सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हथियारों सहित पकड़ा।

Sep 23, 2026 - 17:49
 0  21
हथियारों के साथ कुलपति कार्यालय पहुँचे SFI कार्यकर्ता, HPU में विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवाल : नैंसी अटल
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 23 सितंबर : 

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने बयान जारी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वामपंथी गुंडों द्वारा एक बार फिर हिंसा का इतिहास दोहराने का प्रयास किया गया है। विश्वविद्यालय के विधि विभाग के एक छात्र पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया जाना बेहद निंदनीय है। इतना ही नहीं, SFI के कार्यकर्ता दरात और रॉड जैसे हथियारों के साथ कुलपति कार्यालय में पहुंचे, जहां सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हथियारों सहित पकड़ा।

नैंसी अटल ने कहा कि देशभर में जहां-जहां वामपंथी विचारधारा से जुड़े संगठन सक्रिय हैं, वहां हिंसा, झगड़े और तनावपूर्ण घटनाएं देखने को मिलती हैं। इतिहास गवाह है कि वामपंथी विचारधारा जहां भी पनपी है, वहां हिंसा के सहारे ही अपने अस्तित्व को जीवित रखने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आए दिन तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दो दिन पहले भी विद्यार्थी परिषद के दो कार्यकर्ताओं पर तेजधार हथियारों से हमला हुआ था, जिसमें वे घायल हुए थे। आम विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।

नैंसी अटल ने सवाल उठाया कि जब विश्वविद्यालय का कुलपति कार्यालय ही सुरक्षित नहीं है, तो आम विद्यार्थी, प्राध्यापक और कर्मचारी कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे? उन्होंने प्रदेश सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा हिंसक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसे हिंसक तत्वों से दूरी बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि और शांतिप्रिय प्रदेश है। विश्वविद्यालय शिक्षा के केंद्र हैं, हिंसा और गुंडागर्दी के नहीं। अभाविप परिसर में शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर आवाज उठाती रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />