पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है पिछले 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है जिसे लेकर आम लोगों में भी लगातार नाराजगी देखने को मिल रही है।
नाहन 23 मई, 2026 :

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार तीसरी बार तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर अब लोगों के बजट पर दिखाई देने लगा है। लगातार तीसरी बार दामों में बढ़ोतरी के बाद आज नाहन में पेट्रोल की कीमत 99 रुपए 49 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 91 रुपए 41 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेल के दाम बढ़ने से जहां वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, वहीं रोजमर्रा की जरूरतों पर भी असर पड़ने लगा है।
लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। हर चीज पहले ही महंगी है, ऊपर से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे है जिससे आने-जाने का खर्च काफी बढ़ गया है। तेल की संभावित कमी और लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए लोग आवश्यकता से अधिक पेट्रोल और डीजल भरवाने भी पहुंच रहे हैं।
What's Your Reaction?