प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग में  मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग में नियुक्त करीब 4,800 मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस संबंध में शनिवार को अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण सुरजीत सिंह राठाैर की ओर से अधिसूचना जारी

Nov 23, 2024 - 18:58
 0  31
प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग में  मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    23-11-2024

हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग में नियुक्त करीब 4,800 मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस संबंध में शनिवार को अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण सुरजीत सिंह राठाैर की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

मल्टी टास्क वर्करों  को अब 4500 रुपये बजाय 5000 प्रति माह मिलेंगे। सरकार ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए हैं कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इस संबंध में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाए। 

बता दें कि बीते दिनों की हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया था। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मानदेय बढ़ाने की अधिसूचना शेयर की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow