प्राकृतिक खेती से मक्की उगाई, 40 रुपये प्रति किलो बेचकर की खूब कमाई

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा इसके माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के प्रदेश सरकार के प्रयास काफी अच्छे परिणाम सामने ला रहे हैं। जिला हमीरपुर में भी बड़ी संख्या में किसान प्राकृतिक खेती को अपना रहे

Nov 19, 2025 - 19:09
 0  18
प्राकृतिक खेती से मक्की उगाई, 40 रुपये प्रति किलो बेचकर की खूब कमाई
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  हमीरपुर    19-11-2025

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा इसके माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के प्रदेश सरकार के प्रयास काफी अच्छे परिणाम सामने ला रहे हैं। जिला हमीरपुर में भी बड़ी संख्या में किसान प्राकृतिक खेती को अपना रहे हैं। प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की खरीद के लिए कृषि विभाग की आतमा परियोजना के माध्यम से नादौन और पक्का भरो में खोले गए खरीद केंद्रों में जिला के 57 किसानों से कुल 48 क्विंटल मक्की खरीदी गई है। इसकी खरीद प्रदेश सरकार द्वारा घोषित विशेष समर्थन मूल्य 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की गई है।
 
आतमा परियोजना हमीरपुर के परियोजना निदेशक डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की खरीद के लिए जिला में दो क्रय केंद्र बनाए गए थे।  उन्होंने बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय नादौन में 7 किसानों से 7.82 क्विंटल मक्की खरीदी गई। जबकि, हमीरपुर के निकट पक्का भरो में स्थित निगम के गोदाम में जिला के पांच विकास खंडों के किसानों ने मक्की बेची।
 
विकास खंड हमीरपुर के 8 किसानों से 7.21 क्विंटल, सुजानपुर विकास खंड के 3 किसानों से 3 क्विंटल, बमसन विकास खंड के 20 किसानों से 7.88 क्विंटल, बिझड़ी विकास खंड के 7 किसानों से 7.99 क्विंटल और भोरंज विकास खंड के 13 किसानों से 14.64 क्विंटल मक्की खरीदी गई।
 
कुल मिलाकर जिला के 57 किसानों से 48.658 क्विंटल मक्की की खरीद हुई। परियोजना निदेशक ने बताया कि जिला हमीरपुर में प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की खरीद के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow