कालाअंब में बेकाबू ट्रक ने मचाया कहर, एक की मौत, कई घायल

कालाअंब में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे राहगीरों और कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Sep 20, 2026 - 14:14
 0  28
कालाअंब में बेकाबू ट्रक ने मचाया कहर, एक की मौत, कई घायल

यंगवार्ता न्यूज - कालाअंब 20 सितंबर : 

कालाअंब में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे राहगीरों और कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए काफी नुकसान पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रक स्थानीय लोहा उद्योग से निकला था और वापसी के दौरान अनियंत्रित हो गया।

हादसे के बाद ट्रक हिमाचल की सीमा पार कर हरियाणा में पहुंच गया, जहां उसने एक दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, ट्रक चालक को हरियाणा के सढौरा क्षेत्र में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

एसपी एनएस नेगी ने हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों और नुकसान का विस्तृत ब्योरा पुलिस जांच के बाद सामने आएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />