शारीरिक शिक्षा अध्यापक (सी एंड वी) के 39 पदों पर बैचवाइज वाइज होगी भर्ती, 29 अप्रैल तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

उपनिदेशक शिक्षा ऊना द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक(सी एंड वी) के बैच आधार पर जाॅब टेªनी के 39 पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों एवं बैच के अनुसार निर्धारित की गई है।

Apr 27, 2026 - 19:40
 0  5
शारीरिक शिक्षा अध्यापक (सी एंड वी) के 39 पदों पर बैचवाइज वाइज होगी भर्ती, 29 अप्रैल तक करें ऑनलाइन पंजीकरण
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

ऊना, 27 अप्रैल, 2026 : 

उपनिदेशक शिक्षा ऊना द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक(सी एंड वी) के बैच आधार पर जाॅब टेªनी के 39 पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों एवं बैच के अनुसार निर्धारित की गई है।

इनमें अनारक्षित श्रेणी के 7 पद 31 दिसम्बर 2005 बैच, अनारक्षित श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 2 पद 31 दिसंबर 2006 बैच से, अनुसूचित जाति की अनारक्षित श्रेणी में 6 पद 31 दिसम्बर 2007 बैच से, अनुसूचित जाति की बीपीएल श्रेणी में 3 पद 31 दिसंबर 2008 बैच से, अनुसूचित जाति की स्वतंत्रता सेनानी वार्ड श्रेणी में 2 पद 31 दिसम्बर, 2025 बैच, एसटी श्रेणी के अनारक्षित वर्ग में 4 पद 31 दिसम्बर, 2007 बैच और बीपीएल श्रेणी में 2 पद 31 दिसम्बर, 2008 बैच तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में 7 पद 31 दिसम्बर, 2007 बैच से, अन्य पिछड़ा वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 5 पद 31 दिसंबर 2008 बैच तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी से 1 पद 31 दिसम्बर, 2025 बैच शामिल है।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी, जिनका नाम अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे 29 अप्रैल से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ममउपेण्ीचण्दपबण्पद पर दर्ज करवा लें, ताकि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow