उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ आस्था का विवाह आईएएस सचिन शर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री का विवाह शनिवार को बहडाला के होटल गुलमोहर ग्रैंड में आईएएस सचिन शर्मा (एसडीएम अंब) के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न

Nov 23, 2025 - 13:15
Nov 23, 2025 - 13:32
 0  36
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ आस्था का विवाह आईएएस सचिन शर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    23-11-2025

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री का विवाह शनिवार को बहडाला के होटल गुलमोहर ग्रैंड में आईएएस सचिन शर्मा (एसडीएम अंब) के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह में राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की अनेकों प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त व मनीष चतरथ पहुंचे। 

 बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी,भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, महेश्वर सिंह, विधायक राकेश कालिया, विवेक शर्मा, सुदर्शन बबलु, सुखराम, सतपाल सिंह सत्ती, वीरेंद्र कंवर, कुलदीप कुमार व सतपाल रायजादा सहित अन्य पूर्व मंत्रियों, कई विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोगों ने नवविवाहित दंपत्ति को आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह में पहुंचने वाले अतिथियों का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उनके परिवार ने अपनत्व, सादगी और हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow