हिमाचल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर भाजपा, भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार रहे मौजूद

 हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के विरोध प्रदर्शन जारी है। सिरमौर के पांवटा साहिब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने प्रदेश में सड़कों की बदहाली और सरकार की कथित तौर पर अधूरी गारंटियों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। 

Sep 24, 2026 - 17:50
 0  24
हिमाचल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर भाजपा, भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार रहे मौजूद

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 24 सितंबर : 


 हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के विरोध प्रदर्शन जारी है। सिरमौर के पांवटा साहिब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने प्रदेश में सड़कों की बदहाली और सरकार की कथित तौर पर अधूरी गारंटियों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। 


भाजपा नेताओं ने प्रदेश में सड़कों की बदहाली, विकास कार्यों और कांग्रेस सरकार की गारंटियों को लेकर सवाल उठाए। भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई वादे किए थे, लेकिन अब उन वायदों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बेरोजगारों और किसान-बागवानों से किए गए वादों को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए।

बिंदल ने प्रदेश सरकार पर लगातार कर्ज लेने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्ज लेने के मामले में रिकॉर्ड तोड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश में विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे बने हुए हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठी गारंटियों के दम पर सत्ता में आई थी और अब जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />