एंटीबायोटिक एवं स्व-चिकित्सा के प्रति जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
फार्मेसी सप्ताह के अवसर पर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, काला अंब की ओर से आमजन को एंटीबायोटिक दवाओं के सही सेवन और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया कि बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
यंगवार्ता न्यूज - कालाअंब 24 सितंबर :

नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि हर बीमारी में एंटीबायोटिक दवाओं की आवश्यकता नहीं होती। इनका अनावश्यक या गलत तरीके से सेवन करने से दवाओं के प्रति रोगाणुओं में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है, जिससे भविष्य में संक्रमण का उपचार कठिन हो सकता है। साथ ही लोगों को किसी अन्य व्यक्ति की दवा लेने और अपनी इच्छा से दवा की मात्रा या अवधि बदलने से भी बचने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रजनीश बंसल, उपाध्यक्ष श्री विकास बंसल एवं प्रधानाचार्य डॉ. आर.बी. शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज में दवाओं के सही एवं सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूकता फैलाना फार्मेसी विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा लोगों को बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
What's Your Reaction?