स्वच्छ जुन्गा-सुंदर जुन्गा के संदेश के साथ पुलिस जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छ जुन्गा-सुंदर जुन्गा  का संदेश लेकर  हिमाचल प्रदेश प्रथम पुलिस सशस्त्र वाहिनी के जवानों ने जुन्गा में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें अभियान में बटालियन के विभिन्न रैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Sep 24, 2026 - 17:07
 0  14
स्वच्छ जुन्गा-सुंदर जुन्गा के संदेश के साथ पुलिस जवानों  ने चलाया स्वच्छता अभियान

यंगवार्ता न्यूज - शिमला  24 सितंबर : 

स्वच्छ जुन्गा-सुंदर जुन्गा  का संदेश लेकर  हिमाचल प्रदेश प्रथम पुलिस सशस्त्र वाहिनी के जवानों ने जुन्गा में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें अभियान में बटालियन के विभिन्न रैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

  समादेशक भूपेन्द्र सिंह नेगी ने बताया  स्वच्छता एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जुन्गा में  विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस जवानों ने  जुन्गा बाजार, नागरिक अस्पताल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा से लेकर प्रथम सशस्त्र वाहिनी परिसर तक विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की गई और बरसात मंें उगी झाड़ियो को काटा गया । इस दौरान सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण के महत्व को लेकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया।

भूपेन्द्र नेगी ने बताया कि बटालियन के जवानों और कर्मचारियों ने स्थानीय दुकानदारों तथा आमजन से संवाद कर उन्हें कूड़ा-कचरा रखने के लिए अपनी दुकान पर डस्टबिन रखने की सलाह दी तदोपरांत कचरा को  निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने प्रथम सशस्त्र वाहिनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया। इस  अभियान के माध्यम से पुलिस  ने संदेश दिया कि स्वच्छता किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वस्थ और स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />