भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प : सौदान सिंह

Apr 6, 2026 - 16:38
 0  3
भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प : सौदान सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

कार्यकर्ताओं की तपस्या और विचारधारा की ताकत से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    06-04-2026

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने मंडी के बूथ नंबर 81, पैलेस कॉलोनी-II, वार्ड नंबर 09, सैन मोहल्ला में आयोजित भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार, एक आंदोलन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। यह पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर चलती है, जिसमें अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

सौदान सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हर कठिन परिस्थिति में पार्टी को मजबूत किया है। 1984 में मात्र 2 सीटों से शुरू हुआ सफर आज ऐतिहासिक बहुमत तक पहुंचा है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है।

सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर चलती है और यही कारण है कि आज देश की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस विचारधारा को और मजबूत करें तथा गांव-गांव, बूथ-बूथ तक पार्टी के संदेश को पहुंचाएं। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow