बीड़ में भीषण अग्निकांड, चार मकान जले, पीडि़त परिवारों का लाखों का नुकसान

उपमंडल बैजनाथ के पर्यटन नगरी बीड़ में बुधवार सुबह भीषण अग्निकांड में चार मकान राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दो मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा है

Jun 25, 2026 - 12:41
 0  3
बीड़ में भीषण अग्निकांड, चार मकान जले, पीडि़त परिवारों का लाखों का नुकसान

यंगवार्ता न्यूज बैजनाथ 25 जून, 2026 : 

उपमंडल बैजनाथ के पर्यटन नगरी बीड़ में बुधवार सुबह भीषण अग्निकांड में चार मकान राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दो मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किराए पर दिए गए मकानों से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में लेने लगी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही बीड़ पुलिस चौकी के एसआई दिलीप सकलानी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। एचएचसी रविंद्र बक्शी, अर्जुन निर्मल कटोच, विराज, योगराज तथा पूर्व प्रधान सुरेश ठाकुर भी राहत कार्यों में जुटे रहे।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीमें बैजनाथ, जोगिंद्रनगर और पालमपुर से मौके पर पहुंचीं। मकान मालिक कर्नल जोतिंद्र पॉल और कुलविंदर पॉल ने बताया कि अचानक आग लगने से मकान राख हो गए है। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों में सुदर्शना देवी पत्नी भरत कुमार, जीविका पत्नी आदित्य तथा गुड्डू देवी और अश्वनी पॉल का परिवार शामिल है। इनमें से दो परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सुदर्शना देवी ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही कमेटी से 50 हजार रुपए की नकदी निकाली थीए जो आग में जलकर राख हो गई। इसके अलावा सोने के आभूषणए जरूरी दस्तावेज और घरेलू सामान भी नष्ट हो घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow