कांगड़ा में पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी,हादसे में तीन की मौत कई घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर ढलियारा स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कपूरथला (पंजाब) से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर करीब 90 फीट गहरी खाई में जा गिरी
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा 10-04-2026
राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर ढलियारा स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कपूरथला (पंजाब) से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर करीब 90 फीट गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ बताया जा रहा है।
हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद ज्वालामुखी मंदिर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली सीधे खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा में पहुंचाया गया।
What's Your Reaction?




