कांगड़ा संसदीय क्षेत्र 3.29 लाख सदस्यों के साथ हिमाचल में प्रथम स्थान पर  

हिमाचल में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र 3.29 लाख सदस्यों के साथ प्रथम स्थान पर चल रहा है। मंडी 2.94 लाख सदस्यों के साथ दूसरे स्थान पर है। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने सदस्य्ता अभियान 2024 के निमित प्रदेश भाजपा की बैठक आमंत्रित की

Oct 19, 2024 - 00:39
 0  63
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र 3.29 लाख सदस्यों के साथ हिमाचल में प्रथम स्थान पर  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा     18-10-2024

हिमाचल में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र 3.29 लाख सदस्यों के साथ प्रथम स्थान पर चल रहा है। मंडी 2.94 लाख सदस्यों के साथ दूसरे स्थान पर है। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने सदस्य्ता अभियान 2024 के निमित प्रदेश भाजपा की बैठक आमंत्रित की जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय महामंत्री व सदस्य्ता अभियान राष्ट्रीय प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा द्वारा किया गया। बैठक का विषय सक्रिय सदस्य्ता अभियान 2024 रहा। बैठक को संबोधित करते हुए विनोद तावड़े ने कहा प्रदेश में सदस्यता अभियान तेज गति से और अच्छे प्रकार से चल इसके लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की ओर से सभी प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान में अच्छा कार्य करने वाले राज्यों की क्षेणी में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम के साथ हिमाचल प्रदेश का नाम भी जुड़ चुका है। यह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कुशल नेतृत्व और प्रदेश के नेतृत्व की अथक मेहनत का परिणाम है, अगर हम हिमाचल प्रदेश को देखे को जन संख्या अनुपात की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश में 12.50 लाख प्राथमिक सदस्य बनना बड़ी बात है, यह अभियान अभी 30 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें सक्रिय और प्राथमिक दोनों सदस्य बनाएं जाएंगे।

उन्होंने बताया कि भारत में अभी तक पार्टी में 9.40 करोड़ से अधिक सदस्य बन चुके है और यह अभियान दो सितंबर से राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुआ था। तावड़े ने कहा की हिमाचल में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र 3.29 लाख सदस्यों के साथ प्रथम स्थान पर चल रहा है वहीं मंडी 2.94 लाख सदस्यों के साथ दूसरे स्थान पर है। विधानसभा की दृष्टि से सुलह, गगरेट, सुंदरनगर, सेराज और कांगड़ा अग्रिम भूमिका के काम कर रहे है। 

बैठक में लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद, सदस्य्ता अभियान के प्रदेश टोली, सक्रिय सदस्य्ता अभियान के प्रदेश टोली, प्रदेश पदाधिकारी, 2022, 2024 के विधायक एवं प्रत्याशी, संसदीय क्षेत्र पूर्णकालिक विस्तारक, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow