कांगड़ा में एक मुंह बोले मामा पर नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप 

उपमंडल जयसिंहपुर की एक पंचायत में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक मुंह बोले मामा पर  नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला किशोरी के जिला के एक प्रमुख बड़े अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद सामने आया

Jul 31, 2025 - 15:59
 0  48
कांगड़ा में एक मुंह बोले मामा पर नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    31-07-2025

उपमंडल जयसिंहपुर की एक पंचायत में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक मुंह बोले मामा पर  नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला किशोरी के जिला के एक प्रमुख बड़े अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद सामने आया है। 

सूत्रों के अनुसार पेट दर्द की शिकायत पर परिजन लड़की को टांडा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रसव की स्थिति बताई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी की मां के बयान दर्ज किए। 

प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी लड़की की मां से धार्मिक भाईचारे के रिश्ते में था और पेशे से ट्रक चालक है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow