जिन्होंने मातृभूमि के टुकड़े किए उनकी आबादी फिर बढ़ रही : शांता कुमार 

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि उत्तराखंड भारत का पहला राज्य बना है, जिसमें कॉमन सिविल कोड लागू कर दिया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बहुत बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारी प्यारी मातृभूमि के तीन टुकड़े हो चुके....

Jan 29, 2025 - 19:10
 0  63
जिन्होंने मातृभूमि के टुकड़े किए उनकी आबादी फिर बढ़ रही : शांता कुमार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा     29-01-2025

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि उत्तराखंड भारत का पहला राज्य बना है, जिसमें कॉमन सिविल कोड लागू कर दिया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बहुत बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारी प्यारी मातृभूमि के तीन टुकड़े हो चुके हैं। 

पहले पाकिस्तान बना और फिर बांग्लादेश जो अब दूसरा पाकिस्तान बन रहा है। संकट अभी भी समाप्त नहीं हुआ है। जिन्होंने मातृभूमि के टुकड़े किए उनकी आबादी फिर बढ़ रही है। नीयत पहले से ही खराब है। वह दिन दूर नहीं जब एक और पाकिस्तान की मांग खड़ी होगी।

उन्होंने कहा कि मोहन भागवत, कुछ और नेताओं ने इसी कारण तीन बच्चे पैदा करने को कह दिया है। जनसंख्या वृद्धि के भयंकर संकट का मुकाबला इस इलाज से नहीं होगा। इसका इलाज एक ही है कि गृहमंत्री अमित शाह अपनी घोषणा पूरी करें और पूरे देश में कॉमन सिविल कोड लागू करें। 

कानून न बना सके तो एक नियम बना दें कि दो बच्चों से अधिक परिवार को सरकार की कोई सुविधा नहीं मिलेगी और वह परिवार पंचायत से लेकर संसद तक कोई चुनाव नहीं लड़ सकेगा। शांता ने देश के सभी नेताओं से आग्रह किया है कि इस भयंकर संकट पर गंभीरता से विचार करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow