माजरा में ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद, चालक गिरफ्तार

 पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत SIU नाहन की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक चालक के कब्जे से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की/पॉपी हस्क बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Sep 20, 2026 - 17:47
 0  20
माजरा में ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद, चालक गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 20  सितंबर : 

 पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत SIU नाहन की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक चालक के कब्जे से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की/पॉपी हस्क बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को SIU नाहन जिला सिरमौर की टीम बेहड़ेवाला स्थित चौधरी ढाबा के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुखवीर पुत्र बलजीत सिंह, निवासी पांवटा साहिब, जो ट्रक चलाने का काम करता है, अपने ट्रक नंबर HP17G-7255 में बाहरी राज्यों से भुक्की लाकर पांवटा साहिब व आसपास के क्षेत्रों में बेचता है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ की और वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की/पॉपी हस्क बरामद की।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी सुखवीर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में ND&PS Act के तहत अभियोग दर्ज किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगामी अन्वेषण जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />