मुख्यमंत्री ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां चौड़ा मैदान में भारत रत्न और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर एक महान राजनीतिज्ञ थे और उन्होंने भारतीय संविधान तैयार करते समय सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया

Dec 6, 2024 - 17:33
 0  26
मुख्यमंत्री ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  06-12-2024


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां चौड़ा मैदान में भारत रत्न और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर एक महान राजनीतिज्ञ थे और उन्होंने भारतीय संविधान तैयार करते समय सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, अजय सोलंकी, सुदर्शन बबलू, मलेंदर राजन, हरदीप सिंह बावा, हंसराज और विनोद कुमार, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, पूर्व महापौर जैनी प्रेम और सोहन लाल, पार्षदगण, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow