मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में कैबिनेट बैठक शुरू

कैबिनेट की इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग में होने वाली नई भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुक्खू की 2025-26 के बजट घोषणाओं को भी चर्चा के लिए लाया जाएगा

Sep 15, 2025 - 13:23
 0  75
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में कैबिनेट बैठक शुरू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     15-09-2025

कैबिनेट की इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग में होने वाली नई भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुक्खू की 2025-26 के बजट घोषणाओं को भी चर्चा के लिए लाया जाएगा। 

प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान और राहत एवं पुनर्वास कार्यों पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। बैठक का एक अहम एजेंडा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध 228 स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का पाठ्यक्रम शुरू करने को मंजूरी देना है। 

मुख्यमंत्री सुक्खू पहले ही इस योजना की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसका विरोध जताया है। ऐसे में कैबिनेट की चर्चा के बाद सरकार इस पर अंतिम निर्णय ले सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow