सिरमौर में पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज

पुलिस थाना पुरुवाला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

May 30, 2026 - 20:30
 0  7
सिरमौर में पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज

पांवटा साहिब 30 मई, 2026 :

पुलिस थाना पुरुवाला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रणबीर सिंह पुत्र जय चन्द निवासी गांव अम्बोया (चिलोई), डाकघर राजपुरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 29 मई को दोपहर के समय उनके बेटे तुषार ने फोन पर सूचना दी कि दिव्यांशु शटरिंग सामग्री से लदी एक पिकअप में रूदाणा जा रहा था, जो रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में दिव्यांशु पिकअप के नीचे दब गया।बताया गया कि पिकअप नंबर HP17C-8245, जो सुमेर चन्द की है, को अजय कुमार पुत्र सोम प्रकाश निवासी रूदाणा चला रहा था। वाहन अम्बोया से शटरिंग सामग्री लेकर रूदाणा जा रहा था। भरली के समीप पहुंचने पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दिव्यांशु को पीठ और कमर में गंभीर चोटें आईं।

घायल दिव्यांशु को पहले सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां से परिजन उसे उपचार के लिए हर्बटपुर मसीही अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दुर्घटना चालक अजय कुमार की लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण हुई। पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए), 106 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow