भूस्खलन से किन्नौर के याशंग गांव को खतरा, सैंज में दो पुलियां बहीं, पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त

कुल्लू और किन्नौर में बारिश और भूस्खलन ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कुल्लू जिले की सैंज घाटी में मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। देहुरीधार पंचायत के धाटा नामक नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से धाटा और गुहिड़ी वार्ड को जोड़ने वाली दो पुलियां बह गईं, इससे दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क बाधित हो गया है।

Jul 15, 2026 - 20:45
 0  3
भूस्खलन से किन्नौर के याशंग गांव को खतरा, सैंज में दो पुलियां बहीं, पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त
यंगवार्ता न्यूज किन्नौर 15 जुलाई, 2026 :  
 
कुल्लू और किन्नौर में बारिश और भूस्खलन ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कुल्लू जिले की सैंज घाटी में मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। देहुरीधार पंचायत के धाटा नामक नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से धाटा और गुहिड़ी वार्ड को जोड़ने वाली दो पुलियां बह गईं, इससे दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क बाधित हो गया है। न्यूली-शैंशर मार्ग भी प्रभावित हुआ है और ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण किसानों और बागवानों की भूमि, फसलें तथा बगीचे भी प्रभावित हुए हैं। धाटा के समीप बहने वाले नाले के उफान में ब्रह्मा देवता की सौह (मैदान) का लगभग आधा हिस्सा बह गया।
 
कई किसानों की कृषि एवं बागवानी भूमि कटाव की चपेट में आ गई। उधर, किन्नौर जिले की चगांव पंचायत के याशंग गांव में बुधवार सुबह लौदांग पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक दरक गया। भूस्खलन से खेतों, बगीचों और स्थानीय बुनियादी ढांचे को भारी क्षति पहुंची है। भूस्खलन के कारण गांव को जोड़ने वाली संपर्क सड़क बंद हो गई है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पेयजल की मुख्य पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है, इससे जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में चल रही जलविद्युत परियोजनाओं के कारण पहाड़ कमजोर हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से विशेषज्ञों की ओर से वैज्ञानिक जांच कराने, प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow