वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IFS और 4 HFS अधिकारी किए इधर से उधर
हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) और हिमाचल प्रदेश वन सेवा (एचएफएस) के कुल 11 अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इन तबादला आदेशों को लेकर सरकार की ओर से प्रधान सचिव (वन) एम. सुधा देवी ने विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज शिमला 15 जुलाई, 2026 :
सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत आईएफएस कैडर के 7 अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इनमें बिलासपुर में तैनात डीसीएफ (टी) राजीव कुमार को स्थानांतरित कर एचपीएसएफडीसी लिमिटेड मंडी का केंद्रीय निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, वासु डोगरा को मंडी से पालमपुर और संजीव शर्मा को पालमपुर से मंडी भेजा गया है। इसके अलावा सुशील कुमार को डीपीओ आईडीपी ऊना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीसीएफ आनी चमन लाल को डीसीएफ बिलासपुर, भरमौर में तैनात एमएन शिवाजी को डीसीएफ (वन्यजीव) चम्बा और डीएम एसएचडी बद्दी अंशुल जैन को डीसीएफ नालागढ़ के पद पर तैनात किया गया है।
आईएफएस अधिकारियों के साथ-साथ एचएफएस कैडर के 4 अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। डीएफएल वाइल्डलाइफ चंबा कुलदीप सिंह जमवाल को डीएफओ (टी) डल्हौजी के पद पर भेजा गया है, जबकि डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन को डीएफओ भरमौर लगाया गया है। इसी तरह डीएम एफडब्ल्युडी सवारा धरम चंद को डीएम एचएसडी बद्दी तथा एसडीएम एफडब्ल्यूडी सोलन प्रदीप कुमार को डीएफओ सोलन के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रधान सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ये सभी तबादला एवं तैनाती आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
What's Your Reaction?


