प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड में करोड़ों की गड़बड़ी का मामला,निजी कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) में करोड़ों की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बोर्ड के चेयरमैन संजय गुप्ता की शिकायत पर विजिलेंस ने बोर्ड के तत्कालीन अधिकारियों और एक निजी कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sep 25, 2025 - 16:15
Sep 25, 2025 - 16:33
 0  32
प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड में करोड़ों की गड़बड़ी का मामला,निजी कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    25-09-2025

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) में करोड़ों की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बोर्ड के चेयरमैन संजय गुप्ता की शिकायत पर विजिलेंस ने बोर्ड के तत्कालीन अधिकारियों और एक निजी कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार विजिलेंस मुख्यालय को मार्च 2025 में शिकायत मिली थी कि बोर्ड के कुछ अधिकारियों ने बरोटीवाला स्थित प्राइवेट लिमिटेड इस्पात कंपनी को नियमों के विपरीत लाभ पहुंचाया। इस शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच हुई और सरकार से अनुमति लेने के बाद विजिलेंस ने मामला दर्ज किया। 

एफआईआर में तीन तत्कालीन अधिकारियों सहित अज्ञात अधिकारियों को नामजद किया गया है। नामजद किए गए तीन अधिकारी अब बोर्ड से रिटायर्ड हो चुके हैं। शिकायत में आरोप है कि एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की बिजली सप्लाई 6 अक्टूबर 2012 को लंबित बकाया राशि चुकाए बिना ही दोबारा जोड़ दी गई। 

यह पूरा काम नियमों को ताक पर रखकर मात्र एक ही दिन में जल्दबाजी में किया गया। बिजली की पुनर्बहाली के लिए वित्त एवं लेखा शाखा से अनिवार्य मंजूरी नहीं ली गई। इस तरह कंपनी को अनुचित लाभ दिया गया और बोर्ड को करीब 11.84 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

विजिलेंस ने अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से बिजली बोर्ड के भीतर हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow