विश्व रेबीज दिवस आज, जिला में 3000 वैक्सीनेशन लगाने का रखा है लक्ष्य
विश्व रेबीज दिवस के मौके पर सिरमौर जिला में रेबीज की रोकथाम को लेकर विशेष वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है। जिला में "Stronger Together" थीम के तहत आज पोंटा साहिब और नाहन में कुत्तों के वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई।
पशुपालन विभाग के सहायक उपनिदेशक डॉ राकेश भट्टी ने बताया कि रेबीज जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए वेटरनरी विभाग, स्वास्थ्य विभाग और एनजीओ मिलकर काम कर रहे हैं। अभियान के दौरान आवारा कुत्तों के साथ-साथ पालतू कुत्तों का भी वैक्सीनेशन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में करीब 3000 कुत्तों को रेबीज रोधी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान अगले 15 दिनों तक जारी रहेगा।
वहीं, विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि वे अपने पालतू कुत्तों का समय पर वैक्सीनेशन करवाएं और आवारा कुत्तों के वैक्सीनेशन में भी सहयोग करें।
What's Your Reaction?
