उपायुक्त के आग्रह पर रोटरी क्लब ने गंभीर बीमारी से पीड़ित बालिका को ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी
मानव सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब नाहन ने उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा (आईएएस) के विशेष आग्रह पर गंभीर मस्तिष्क रोग से पीड़ित 10 वर्षीय बालिका के उपचार हेतु ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 4 अगस्त :
मानव सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब नाहन ने उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा (आईएएस) के विशेष आग्रह पर गंभीर मस्तिष्क रोग से पीड़ित 10 वर्षीय बालिका के उपचार हेतु ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।
रोटरी क्लब नाहन के सचिव रोटेरियन नवनीत गुप्ता ने बताया कि उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने स्वयं फोन कर बालिका की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति से अवगत कराया तथा क्लब से सहायता का अनुरोध किया। समाज सेवा के अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए क्लब ने तुरंत सहायता राशि स्वीकृत कर बालिका के उपचार के लिए प्रदान की।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संदीप शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब नाहन सदैव जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहता है। क्लब का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा की भावना के साथ पहुँचना है।
रोटरी क्लब नाहन परिवार ने ईश्वर से बालिका के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि क्लब भविष्य में भी “Service Above Self” (स्वार्थ से ऊपर सेवा) के आदर्श को अपनाते हुए समाज सेवा के कार्य निरंतर करता रहेगा।
What's Your Reaction?

