रोहड़ू अदालत और SDM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, शिमला के भराड़ी में लगे धमकी भरे पोस्टर, छानबीन में जुटी पुलिस।

शिमला में स्कूलों के बाद अब रोहड़ू के SDM दफ्तर और अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार सुबह शिमला के भराड़ी सड़क पर धमकी भरे पोस्टर लगे मिले। वहीं रोहड़ू में भी धमकी के बाद हड़कंप मच गया है।भराड़ी सड़क पर लगे पोस्टरों में रोहड़ू SDM कार्यालय और अदालत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है

May 6, 2026 - 14:20
 0  135
रोहड़ू अदालत और SDM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, शिमला के भराड़ी में लगे धमकी भरे पोस्टर, छानबीन में जुटी पुलिस।
शिमला 06 मई, 2026 :

शिमला में स्कूलों के बाद अब रोहड़ू के SDM दफ्तर और अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार सुबह शिमला के भराड़ी सड़क पर धमकी भरे पोस्टर लगे मिले। वहीं रोहड़ू में भी धमकी के बाद हड़कंप मच गया है।भराड़ी सड़क पर लगे पोस्टरों में रोहड़ू SDM कार्यालय और अदालत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पोस्टर में लिखा है कि "धमाके की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी"।
 
धमकी मिलते ही रोहड़ू प्रशासन अलर्ट हो गया। SDM दफ्तर और कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शिमला पुलिस ने भराड़ी में मिले पोस्टरों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। रोहड़ू में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां धमकी देने वालों का पता लगाने में जुटी हैं। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow