मई के पांच दिन में सामान्य से 28 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

प्रदेश के कई भागों में माैसम लगातार खराब बना हुआ है। माैसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मई के पांच दिन प्रदेश में सामान्य से 28 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। 1 से 6 मई की अवधि के लिए 13.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 17.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

May 6, 2026 - 14:26
 0  35
मई के पांच दिन में सामान्य से 28 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम
शिमला 06 मई , 2026 
प्रदेश के कई भागों में माैसम लगातार खराब बना हुआ है। माैसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मई के पांच दिन प्रदेश में सामान्य से 28 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। 1 से 6 मई की अवधि के लिए 13.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 17.8 मिलीमीटर बारिश हुई।
बिलासपुर में सामान्य से 367, हमीरपुर 197, कांगड़ा 168, मंडी 160, शिमला 284, सिरमाैर 336, सोलन 304 व ऊना जिले में 317 फीसदी अधिक बारिश हुई। हालांकि, चंबा में सामान्य से 49, किन्नाैर 51, कुल्लू 6 व लाहाैल-स्पीति में 89 फीसदी कम बारिश हुई।  आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। 
 
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 6 व 7 मई को हल्की बारिश के आसार हैं। 8 से 10 मई तक राज्य में माैसम साफ रहने की संभावना है। 11 व 12 मई को राज्य के कई भागों में फिर से बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow