नाहन में 2041 विकास योजना पर काम शुरू, GIS आधारित सर्वेक्षण अभियान जारी

नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर एवं ग्राम योजना विभाग के तत्वाधान में नाहन योजना क्षेत्र के लिए जी0आई0एस0 आधारित संशोधित विकास योजना बनाने का कार्य किया जा रहा है।

May 5, 2026 - 17:55
 0  4
नाहन में 2041 विकास योजना पर काम शुरू, GIS आधारित सर्वेक्षण अभियान जारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
नाहन 05 मई, 2026 : 
 नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर एवं ग्राम योजना विभाग के तत्वाधान में नाहन योजना क्षेत्र के लिए जी0आई0एस0 आधारित संशोधित विकास योजना बनाने का कार्य किया जा रहा है।

नाहन योजना क्षेत्र की विकास योजना वर्ष 2041 को ध्यान में रखते हुए जरूरी आधारभूत संरचना सुनिश्चित की जाएगी, जिसके लिए नगर एवं ग्राम योजना विभाग द्वारा विशेषज्ञों की सहायता से परिवार सर्वेक्षण, यातायात मात्रा गणना, मूल गंतव्य आदि के सर्वे का कार्य किया जा चुका है तथा अब मौजूदा भूमि के उपयोग तथा आधार मानचित्र को अद्यतन  (updation)  करने का कार्य 04 मई, से शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत नाहन शहर में निर्मित भवनों, बुनियादी ढांचा और सुविधाओं को कैमरे से अभिलेख  (Record)  किया जाएगा तथा उनका भू-उपयोग नक्शे पर अंकित किया जाएगा।
 विभाग ने इस सर्वेक्षण हेतु नाहन शहर के सभी निवासियों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है।  विभाग द्वारा अधिकृत व्यक्ति ¼अधिकारी / कर्मचारी½को सहयोग व सही जानकारी उपलब्ध करने का आग्रह किया गया है ताकि इस कार्य को समयबद्ध पूर्ण किया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow