विरोध के चलते सुक्खू सरकार का यूटर्न , हिमाचल भवन-सदन का सुबह बढ़ाया किराया , शाम को लिया वापस  

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न हिमाचल भवनों और सर्किट हाउस के कुछ चुनिंदा कमरों के किराये में सुबह तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी कर दी , लेकिन शाम को सरकार ने बढ़ाई गईं दरों को वापस ले लिया। सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग ने सुबह किराये को लेकर नई दरें लागू कर दी थीं। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अनिल कुमार के अनुसार बढ़ाई गई दरों के आदेश को इसलिए वापस ले लिया

Apr 23, 2026 - 12:42
 0  49
विरोध के चलते सुक्खू सरकार का यूटर्न , हिमाचल भवन-सदन का सुबह बढ़ाया किराया , शाम को लिया वापस  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  23-04-2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न हिमाचल भवनों और सर्किट हाउस के कुछ चुनिंदा कमरों के किराये में सुबह तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी कर दी , लेकिन शाम को सरकार ने बढ़ाई गईं दरों को वापस ले लिया। सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग ने सुबह किराये को लेकर नई दरें लागू कर दी थीं। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अनिल कुमार के अनुसार बढ़ाई गई दरों के आदेश को इसलिए वापस ले लिया , क्योंकि पोर्टल और सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के चलते नई दरें अपलोड नहीं हो पाईं। 
बढ़ाई गईं दरों की अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी। नई दरों के अनुसार नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन के कमरा नंबर 307, 308, 309, 310, 405, 406 और 407 का किराया सभी करों सहित 4,000 रुपये प्रति रात्रि निर्धारित किया था। इसके अलावा नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन का कमरा नंबर 101,102, 303 और 304, हिमाचल भवन चंडीगढ़ में कमरा नंबर 107, 108, 109 202, 203 और 204 और शिमला स्थित विल्लीज पार्क सर्किट हाउस के चयनित कमरों के लिए भी यही दरें लागू की थीं। पहले इन कमरों का रेट 1,200 रुपये था। 
सरकार ने कमरों के आवंटन और उपयोग को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसमें कहा गया था कि इन भवनों में 30 फीसदी कमरों की पुष्टि रात 12 बजे और 50 फीसदी कमरों की पुष्टि शाम 5 बजे तक की जाएगी। केवल वही व्यक्ति कमरों में ठहरेंगे, जिनके नाम पर बुकिंग होगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी आवासीय सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow