विश्व पशु कल्याण दिवस पर पशुपालन विभाग ने शुरू किया एफएमडी टीकाकरण अभियान 

हिप्र पशुपालन विभाग राजगढ़ के सौजन्य से शनिवार को हाब्बन में विश्व पशु कल्याण दिवस का अयोजन किया गया। जिसमें हाब्बन व आसपास के महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाऔं सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने की। उन्होने इस मौके पर पशु में लगने वाले  मुख एवं खुर रोग टीकाकरण अभियान  का शुभारंभ भी किया और किसानों  को पशु आहार और दवाईयां की कीटें भी विभाग की ओर से निःशुल्क बांटी। एसडीएम ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने में पशुधन की अहम भूमिका है। पशुधन के बिना कृषि कार्य अधूरा माना जाता

Oct 4, 2025 - 19:06
 0  22
विश्व पशु कल्याण दिवस पर पशुपालन विभाग ने शुरू किया एफएमडी टीकाकरण अभियान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़  04-10-2025
हिप्र पशुपालन विभाग राजगढ़ के सौजन्य से शनिवार को हाब्बन में विश्व पशु कल्याण दिवस का अयोजन किया गया। जिसमें हाब्बन व आसपास के महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाऔं सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने की। उन्होने इस मौके पर पशु में लगने वाले  मुख एवं खुर रोग टीकाकरण अभियान  का शुभारंभ भी किया और किसानों  को पशु आहार और दवाईयां की कीटें भी विभाग की ओर से निःशुल्क बांटी। एसडीएम ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने में पशुधन की अहम भूमिका है। पशुधन के बिना कृषि कार्य अधूरा माना जाता है। 
पशुओं का  गोबर कृषि कार्यों में जैविक खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है जिससे तैयार सब्जियां बाजार में दुगने दामों पर बिकती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिस प्रकार सरकार ने दूध के दामों में बढ़ोतरी की गई है उससे पशुपालकों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होने महिला मंडलों से आग्रह किया कि अच्छी नस्ल के दूधारू पशुओं को पाले ताकि दुग्ध उत्पादन किसानों के लिए अतिरिक्त आय का साधन बन सके। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने पशुओं को लावारिस न छोड़े अपितु ऐसा करने पर कानूनी कार्यवाही भी की जा सकती है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पशु में लगने वाले विभिन्न रोगों के लक्षण और बचाव बारे विस्तार से जानकारी दी। 
उन्होंने पशुओं में बरसात के दिनों में फैलने वाले मुंह और खुर रोग से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य की  देखभाल और संतुलित आहार देने बारे भी बताया। इससे पहले डॉ0 प्रवीण वर्मा ने स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बच्चों को रेबीज बारे जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि घरों में रखे गए पालतू कुत्तों को समय समय पर एंटी रेबीज टीके लगवाए जाए ताकि कुत्ते के काटने पर रेबीज फैलने की संभावना उत्पन्न न हो। उन्होने कहा कि कुत्ते काटने पर तुरंत हॉस्पिटल जाएं और टीका लगवाएं। इस बारे किसी प्रकार की लापरवाही न करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow