समोसा विवाद पर नहीं हो रही कोई जांच,सरकार को बदनाम करने में तुली भाजपा : नरेश चौहान 

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा द्वारा उठाए जा रहे समोसा विवाद पर कहा है कि कोई ऐसी जांच नहीं हो रही है और य़ह सरकार को बदनाम करने की कुछ लोग मिलके साजिश कर रहे

Nov 8, 2024 - 13:44
 0  39
समोसा विवाद पर नहीं हो रही कोई जांच,सरकार को बदनाम करने में तुली भाजपा : नरेश चौहान 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    08-11-2024

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा द्वारा उठाए जा रहे समोसा विवाद पर कहा है कि कोई ऐसी जांच नहीं हो रही है और य़ह सरकार को बदनाम करने की कुछ लोग मिलके साजिश कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि यह सीआईडी का आंतरिक मामला है और य़ह सरकार से नहीं जुड़ा है। 

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री सीआईडी के कार्यक्रम में गए थे और सभी जानते हैं सीएम को स्वास्थ्य कारणों से बाहर के खाने पीने की मनाही है। और य़ह मामला उसी कार्यक्रम का है। 

भाजपा द्वारा ऐसे विषय पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व विहीन पार्टी हो गई है। उन्हें इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए अपितु प्रदेशहित में सबको काम करने की जरूरत है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow