हिमाचल में मौसम का तांडव , दो एनएच सहित 376 सड़कें बंद , राज्य में 524 ट्रांसफार्मर व 145 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार जारी बारिश से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। भूस्खलन, बाढ़ से राज्य में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक दो नेशनल हाईवे सहित 376 सड़कें बंद रहीं। राज्य में 524  बिजली ट्रांसफार्मर व 145 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। इससे कई इलाकों में विद्युत व पेयजल आपूर्ति ठप है। मंडी जिले में सबसे अधिक 203 सड़कें,  458 बिजली ट्रांसफार्मर व 44 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं

Aug 16, 2025 - 17:44
Aug 16, 2025 - 18:13
 0  18
हिमाचल में मौसम का तांडव , दो एनएच सहित 376 सड़कें बंद , राज्य में 524 ट्रांसफार्मर व 145 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  16-08-2025

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार जारी बारिश से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। भूस्खलन, बाढ़ से राज्य में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक दो नेशनल हाईवे सहित 376 सड़कें बंद रहीं। राज्य में 524  बिजली ट्रांसफार्मर व 145 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। इससे कई इलाकों में विद्युत व पेयजल आपूर्ति ठप है। मंडी जिले में सबसे अधिक 203 सड़कें,  458 बिजली ट्रांसफार्मर व 44 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे यातायात के लिए फिर से बंद हो गया है। 
मंडी से पनारसा तक अनेकों स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं होने से हाईवे बंद हो गया है। नाै मील, जागर नाला, पंडोह डैम के पास कैंची मोड़, दयोड़, जोगणी माता मंदिर, दवाड़ा फ्लाईओवर, झलोगी और शनि मंदिर क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है। कुछ स्थानों पर नालों का पानी व मलबा हाईवे पर बह रहा है। हाईवे बंद होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन और लोग फंसे रहे। अभी बारिश का दौर लगातार जारी है जिसके चलते मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। जैसे ही बारिश थमेगी तो उसके बाद ही मलबा हटाने का कार्य शुरू होगा। मंडी जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। 
हालांकि, बारिश रुक-रुक कर हो रही है लेकिन इससे हाईवे पर भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही हैं। प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 20 अगस्त तक 257 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 331 लोग घायल हुए हैं। 37 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 124 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 2,726 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 2,157  गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,625 पालतु पशुओं की मौत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 2,14,403.32 लाख रुपये पहुंच गया है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow