सीएम का नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन, सीधे  नौकरी से होंगे बर्खास्त 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शने की हिदायत

Mar 1, 2025 - 14:21
 0  79
सीएम का नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन, सीधे  नौकरी से होंगे बर्खास्त 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      01-03-2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शने की हिदायत दी है। 

मुख्यमंत्री ने नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लेने का फैसला लिया है। जिन कर्मचारियों के खिलाफ नशा तस्करी के पुख्ता सबूत मिले हैं, उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। नशा तस्करी रोकने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। 

सीएम ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को नशा तस्करी में संलिप्त कर्मचारियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को आयोजित बैठक में डीसी-एसपी को साफ निर्देश दिए हैं कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा न जाए। 

नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में ढिलाई बरतने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा। हिमाचल प्रदेश में चिट्टा, नशा तस्करी का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। बीते दिनों ही चिट्टे के मामले में  जिला शिमला के एक तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा भी कई अन्य सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow