सोलन पुलिस ने छह माह में ही चिट्टा तस्करों की काले धंधे से जुटाई गई पांच करोड़ की संपत्ति जब्त

सोलन पुलिस ने छह माह में ही चिट्टा तस्करों की काले धंधे से जुटाई गई पांच करोड़ की संपत्ति जब्त की है। यह संपत्ति चिट्टे के पांच बड़े नेटवर्क से हासिल की है। इसमें पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार

Mar 12, 2025 - 12:13
 0  69
सोलन पुलिस ने छह माह में ही चिट्टा तस्करों की काले धंधे से जुटाई गई पांच करोड़ की संपत्ति जब्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     12-03-2025

सोलन पुलिस ने छह माह में ही चिट्टा तस्करों की काले धंधे से जुटाई गई पांच करोड़ की संपत्ति जब्त की है। यह संपत्ति चिट्टे के पांच बड़े नेटवर्क से हासिल की है। इसमें पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आलीशान होटल, लग्जरी गाड़ियां, बैंक में जमापुंजी, प्लॉट, आरोपियों के घर समेत अन्य संपत्ति को जब्त किया है। 

4.25 करोड़ की संपत्ति बाहरी राज्यों के आरोपियों की है, जबकि अन्य हिमाचल के आरोपियों की भी जब्त की गई है। इसमें नूरपुर 7.5 करोड़ से पहले, सोलन 5 करोड़ दूसरे, मंडी दो करोड़ तीसरे, सिरमौर 95 लाख चौथे, कांगड़ा 51 लाख पांचवें स्थान पर है। 

सोलन में पिछले एक वर्ष से अब तक 150 नशा तस्करी के मामले में 338 आरोपियों को जेल तक पहुंचा गया है। इसमें बाहरी राज्यों के 120, 12 विदेशी और अन्य आरोपी हिमाचल के शामिल है। 

इसके अलावा 50 से अधिक बड़े चिट्टा माफिया के नेटवर्क को खत्म किया है। जिसमें एक सप्लायर से जांच शुरू कर पुलिस उसके मुख्य आरोपी तक पहुंची है। जिसमें हाल में ही पुलिस ने चिट्टा तस्करों की 2 करोड़ 33 लाख की संपत्ति जब्त की है। इसमें पिता और बेटे को गिरफ्तार किया है।

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि जिला सोलन पुलिस की नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। नशा माफिया के नेटवर्क को खत्म करने पर कार्य किया जा रहा है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow