बस अड्डा परिसर में शिशुओं को फीडिंग करवाने के लिए सरकार का अहम कदम, बनाया गया स्तनपान कक्ष

महिलाओं और शिशुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक अहम पहल की है। अब एचआरटीसी बस अड्डा परिसर नाहन में महिलाओं को खुले में शिशुओं को फीड करवाने की परेशानी से राहत मिलेगी। बस अड्डा परिसर में स्तनपान कक्ष तैयार कर दिया गया है, जो सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

May 18, 2026 - 19:19
 0  1
बस अड्डा परिसर में शिशुओं को फीडिंग करवाने के लिए सरकार का अहम कदम, बनाया गया स्तनपान कक्ष

नाहन 18 मई, 2026 : 

महिलाओं और शिशुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक अहम पहल की है। अब एचआरटीसी बस अड्डा परिसर नाहन में महिलाओं को खुले में शिशुओं को फीड करवाने की परेशानी से राहत मिलेगी। बस अड्डा परिसर में स्तनपान कक्ष तैयार कर दिया गया है, जो सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

मीडिया से बात करते हुए अड्डा इंचार्ज नाहन अनिल कुमार ने बताया कि महिलाओं और शिशुओं की सुविधा के लिए एचआरटीसी बस अड्डा परिसर नाहन में स्तनपान कक्ष बनाया गया है।  सरकार की ओर से करीब एक माह पूर्व जारी आदेशों के बाद यह कक्ष तैयार किया गया। अब बस अड्डे पर आने वाली महिलाओं को खुले में शिशुओं को फीड करवाने की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

स्तनपान कक्ष को विशेष तौर पर महिलाओं की गोपनीयता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। सरकार के आदेशों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उप मंडलीय प्रबंधक के आदेशों के मुताबिक इस कक्ष को व्यवस्थित रूप दिया गया है, ताकि महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक वातावरण मिल सके। उन्होंने बताया कि यह कक्ष प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा, जिससे महिला यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग लगातार यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow