स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर ABVP ने बनाई रणनीति
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर ABVP ने बनाई रणनीति
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित की जा रही स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 को लेकर आज जिला शिमला ग्रामीण द्वारा जिला बैठक की गई। जिला बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन, पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा एवं पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई।
प्रदेश स्तर पर:
प्रथम पुरस्कार - ₹31,000
द्वितीय पुरस्कार - ₹21,000
तृतीय पुरस्कार - ₹15,000
4,5,6 स्थान में रहने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार ₹11000
जिला स्तर पर:
प्रथम पुरस्कार - ₹10,000
द्वितीय पुरस्कार - ₹7,000
तृतीय पुरस्कार - ₹5,000
4,5,6 स्थान में रहने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार - ₹1,100
इसके अतिरिक्त विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में कुल ₹6,22,500 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश के सभी विद्यालयों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
What's Your Reaction?

