हरोली में जमीनी विवाद के चलते गोलीकांड में पिता-पुत्र का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार 

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पिता-पुत्र के डबल मर्डर कांड से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर 2 परिवारों में ऐसा विवाद शुरू हुआ जो अंतत: पिता-पुत्र की हत्या तक जा पहुंचा

Dec 24, 2024 - 11:46
 0  60
हरोली में जमीनी विवाद के चलते गोलीकांड में पिता-पुत्र का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     24-12-2024

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पिता-पुत्र के डबल मर्डर कांड से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर 2 परिवारों में ऐसा विवाद शुरू हुआ जो अंतत: पिता-पुत्र की हत्या तक जा पहुंचा। हरोली क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोअर भदसाली में 51 वर्षीय संजीव कुमार तथा उसके 26 वर्षीय बेटे रविन्द्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

गोलीकांड के बाद लोअर भदसाली की पंचायत प्रधान सरोज देवी के पति संजीव कुमार और पुत्र रविन्द्र कुमार को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना लाया गया। यहां चिकित्सकों की टीम ने दोनों को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन बंदूक से निकली गोलियों की वजह से दोनों की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि पंचायत प्रधान के पति संजीव कुमार, बेटे रविन्द्र और खुद पंचायत प्रधान के साथ सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार रमेश चंद और उसके बेटे दीपक के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पहले दोनों परिवारों में नोक-झोंक और लड़ाई-झगड़ा हुआ, जिसके बाद बाप और बेटा पुलिस चौकी जाने के लिए निकले थे। 

पुलिस के मुताबिक दीपक कुमार जोकि पेशे से वकील हैं, ने राइफल से रविन्द्र कुमार व उसके साथ स्कार्पियो गाड़ी में बैठे साथी पर गोली चलाई। उसके साथ ही पंचायत प्रधान और साथ बैठे उसके पति पर भी गोली चलाई जो पति संजीव कुमार को लग गई। इसकी वीडियो फुटेज भी सामने आई है। घटना के बाद आरोपी दीपक कुमार फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow