न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवाली होंगे हिमाचल हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश, अधिसूचना जारी  

न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवाली हिमाचल हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय द्वारा इस सम्बंध में अधिसूचना जारी

Dec 24, 2024 - 11:51
 0  39
न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवाली होंगे हिमाचल हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश, अधिसूचना जारी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्तान्यूज़ न्यूज़  - शिमला   24-12-2024

न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवाली हिमाचल हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय द्वारा इस सम्बंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवाली को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

पिछले मुख्य न्यायाधीश राजीव शकधर के सेवानिवृत्त  होने के बाद न्यायमूर्ति तारलोक सिंह चौहान पिछले एक महीने से हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे थे।

 न्यायमूर्ति जीएस संधवालिया को वर्ष 2011 में 30 सितंबर को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 24 जनवरी 2014 को स्थायी न्यायाधीश बने। अपने कार्यकाल के दौरान न्यायमूर्ति जीएस संधवालिया विभागीय पदोन्नति और भर्ती समिति, मध्यस्थता और सुलह समिति, भर्ती और पदोन्नति समिति (वरिष्ठ न्यायिक सेवा), भर्ती और पदोन्नति समिति (अधीनस्थ न्यायिक सेवा), माननीय सतर्कता और अनुशासन समिति जैसी कई समितियों के अध्यक्ष रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow