हिमाचल-पंजाब सीमा से नादौन तक प्रस्तावित फोरलेन परियोजना में बनाए जाएंगे कुल 26 पुल  

हिमाचल-पंजाब सीमा से नादौन तक प्रस्तावित फोरलेन परियोजना में कुल 26 पुल बनाए जाएंगे। इस फोरलेन के बनने से नादौन और पंजाब सीमा के बीच की दूरी वर्तमान 49 किलोमीटर से घटकर 35 किलोमीटर रह जाएगी

Sep 17, 2025 - 12:42
 0  27
हिमाचल-पंजाब सीमा से नादौन तक प्रस्तावित फोरलेन परियोजना में बनाए जाएंगे कुल 26 पुल  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   17-09-2025

हिमाचल-पंजाब सीमा से नादौन तक प्रस्तावित फोरलेन परियोजना में कुल 26 पुल बनाए जाएंगे। इस फोरलेन के बनने से नादौन और पंजाब सीमा के बीच की दूरी वर्तमान 49 किलोमीटर से घटकर 35 किलोमीटर रह जाएगी। वहीं, अंब से ऊना के झलेड़ा तक 29 किलोमीटर लंबा फोरलेन होगा। 

अंब-ऊना मार्ग के झलेड़ा क्षेत्र में पक्का परोह और बसाल में पुलों को तकनीकी रूप से 90 डिग्री एंगल में बदला जाएगा। नादौन से पंजाब बॉर्डर तक 26 पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसमें अंब से ऊना तक सात पुल भी शामिल हैं। यह निर्माण कार्य क्षेत्र की तकनीकी चुनौतियों और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते किया जा रहा है।

मार्क टेक्नोक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड ने पूर्व में अलाइनमेंट में सामने आई कमियों को दुरुस्त कर प्रस्ताव केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को भेज दिया है। टीम लीडर इंजीनियर सतीश नाग ने कहा कि अलाइनमेंट स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर तैयार कर निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बैठक कर फीडबैक लिया है। 

इसके अनुसार ही खाका तैयार किया है। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने फोरलेन निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि दोनों ओर आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नालियां और उपर जालियां लगाई जाएं। इससे बरसात का पानी घरों में प्रवेश करने और बेसहारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow