हिमाचल समेत कई अन्य राज्यों में दुबले-पतले नजर आने वाले लोग भी अंदरूनी मोटापे के शिकार

हिमाचल समेत कई अन्य राज्यों में दुबले-पतले नजर आने वाले लोग भी अंदरूनी मोटापे के शिकार हैं। इससे वे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हिमाचल में मोटापा और मधुमेह देश की राष्ट्रीय औसत से 3 फीसदी अधिक

Jul 15, 2025 - 11:44
 0  49
हिमाचल समेत कई अन्य राज्यों में दुबले-पतले नजर आने वाले लोग भी अंदरूनी मोटापे के शिकार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     15-07-2025

हिमाचल समेत कई अन्य राज्यों में दुबले-पतले नजर आने वाले लोग भी अंदरूनी मोटापे के शिकार हैं। इससे वे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हिमाचल में मोटापा और मधुमेह देश की राष्ट्रीय औसत से 3 फीसदी अधिक है। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-भारत मधुमेह (आईसीएमआर-आईएनडीआईएबी) के राष्ट्रीय स्तर के अध्ययन में प्रदेश के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस विषय पर शोध अध्ययन करने वाले देशभर के विशेषज्ञों में आईजीएमसी शिमला के मेडिसन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र मोक्टा भी शामिल हुए।

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भले ही अधिक शारीरिक गतिविधि के कारण लोग स्वस्थ माने जाते हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात है कि राज्य में 39 फीसदी लोग मोटापे से ग्रस्त हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा 28.6 फीसदी है। वहीं, मोटे लोगों में भी हिमाचल के 55 फीसदी लोगों में पेट का मोटापा देखा गया है, जो राष्ट्रीय औसत 39.5 फीसदी से अधिक है। 

हिमाचल पेट के मोटापे के मामले में देश का चौथा सबसे खराब प्रभावित राज्य है। वहीं, हिमाचल में 11.5 फीसदी लोग मधुमेह से पीड़ित हैं, जबकि 18 फीसदी लोग प्री-डायबिटिक हैं। इसका अर्थ है कि अगले 10 वर्षों में उनमें मधुमेह विकसित होने की 50 फीसदी की संभावना है।

अध्ययन में यह भी पाया गया कि हिमाचल के 61 फीसदी शारीरिक रूप से निष्क्रिय और 5 फीसदी ही अत्यधिक सक्रिय हैं। देश की वयस्क आबादी के 43 फीसदी से अधिक लोग इस श्रेणी में आते हैं। यह स्थिति न केवल टाइप-दो में डायबिटीज और गुर्दे की गंभीर बीमारी जैसे गंभीर रोगों के बढ़े हुए जोखिम से जुड़ी है। 

बल्कि इसे केवल विशेष स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से ही पहचाना जा सकता है। इन व्यक्तियों में मोटापे के आसानी से पहचानने योग्य बाहरी लक्षण नहीं दिखते हैं। यह अध्ययन देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के 1,13,043 लोगों पर सर्वे किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow