अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों को पौधे देकर जताया “प्यार और आभार”

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर धर्मशाला परिसर की सभी शिक्षकेतर और गैर शिक्षकेतर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। “प्यार और आभार” शीर्षक से आयोजित

Mar 7, 2025 - 13:13
 0  45
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों को पौधे देकर जताया “प्यार और आभार”
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

सीयू में कार्यक्रम का आयोजन, कुलपति प्रो. बंसल ने दी बधाई

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     07-03-2025

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर धर्मशाला परिसर की सभी शिक्षकेतर और गैर शिक्षकेतर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। “प्यार और आभार” शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण और Sustainability क्लब ने Curiosity क्लब और Cultural क्लब (एचपीकेवी) और स्पर्श अपेक्स कमेटी के सहयोग से किया। 

इसमें बतौर मुख्य अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सुनील ठाकुर मौजूद रहे। इस मौके पर डा. मनप्रीत अरोड़ा ने सभी का स्वागत करते हुए मुख्य अतिथि का इस कार्यक्रम में भाग लेने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है पर जहां विश्वविद्यालय का शिक्षकेतर और गैर शिक्षकेतर महिला स्टाफ मौजूद है। यह गर्व की बात है।

वहीं मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है। महिलाओं का हर क्षेत्र में पुरूषों के बराबर योगदान है। फिर चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो, राजनीति हो या फिर सरकारी कार्यालय। महिलाएं एक धुरी की तरह हैं। वह परिवार के साथ-साथ अपने कामकाज को भी बखूबी संभालती हैं। मायका, ससुराल हो या फिर कार्यालय उनका योगदान सराहनीय है। 

केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी महिला संकाय सदस्य हैं और शिक्षकेतर कर्मचारी हैं, जो सभी के बराबर कामकाज संभाल रही हैं। यह सराहनीय है। आज केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी छात्रों की तुलना में छात्राओं की संख्या ज्यादा है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने इस आयोजन के लिए अधिष्ठाता छात्र कल्याण और एचपीकेवी की महिला संकाय सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन हों इसके लिए प्रयास किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिवार को एक मुकाम तक पहुंचाने में महिला कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ मनप्रीत अरोड़ा, डॉ रीता देवी और डॉ अदिति शर्मा ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय के कुशल मार्गदर्शन में सस्टेनेबिलिटी क्लब, क्यूरियोसिटी क्लब, कल्चरल क्लब और स्पर्श अपेक्स कमेटी के सहयोग से किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन स्कूल प्रो. संजीव गुप्ता और विभागाध्यक्ष प्रो. दीपांकर शर्मा ने सभी महिला कर्मचारियों को बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि एक दिन ही नहीं बल्कि हर दिन महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। हर व्यक्ति के जीवन में महिला चाहे वे किसी भी रूप में हो, मां, पत्नी या बेटी, का खास योगदान रहता है। इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं को पौधे देकर सम्मानित किया गया। इसमें विद्यार्थियों की भी काफी सहभागिता रही। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow