न केस न एफआईआर सीधे एनकाउंटर की मांग ,देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने एसपी शिमला को सौंपा ज्ञापन 

देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रूमीत सिंह ठाकुर का कहना है नशा माफिया का सीधा एनकाउंटर कर दिया जाए ताकि प्रदेश से नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित ठाकु

Mar 7, 2025 - 13:16
 0  77
न केस न एफआईआर सीधे एनकाउंटर की मांग ,देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने एसपी शिमला को सौंपा ज्ञापन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-03-2025

देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रूमीत सिंह ठाकुर का कहना है नशा माफिया का सीधा एनकाउंटर कर दिया जाए ताकि प्रदेश से नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित ठाकुर की अगवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक शिमला को इस संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा है। 

पुलिस अधीक्षक के माध्यम से ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को भेजा गया है। ज्ञापन के माध्यम से चिट्टा का व्यापार करने वालों को सीधा एनकाउंटर करने की मांग की है। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 31ए में मृत्युदंड का प्रावधान भी है। 

देवभूमि क्षत्रिय संगठन मांग करता है कि चिट्टा तस्करों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ रहा है, जिसकी चपेट में युवा वर्ग आ रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को सीधा एनकाउंटर किया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow