अंब-अंदौरा एवं ऊना से होकर नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पथराव

Oct 6, 2024 - 19:20
 0  153
अंब-अंदौरा एवं ऊना से होकर नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पथराव
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    06-10-2024

अंब-अंदौरा एवं ऊना से होकर नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पथराव हुआ है। शनिवार को हुई घटना में आरएपीएफ एवं ऊना पुलिस की टीमों ने बसाल, त्यूड़ी व पनोह आदि गांवों में रेलवे ट्रैक आसपास मौजूद रियायशी क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की है। 

मामला शनिवार दोपहर का है। इस घटना में वंदे भारत ट्रेन के चार कोचों ई-1, ई-2, सी-7 व सी-10 को नुकसान पहुंचा है। रेलवे पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को हुई घटना में आरएपीएफ एवं ऊना पुलिस की टीमों ने बसाल, त्यूड़ी व पनोह आदि गांवों में रेलवे ट्रैक आसपास मौजूद रियायशी क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की है। 

जानकारी के अनुसार 1:15 बजे के करीब गांव बसाल के पास ट्रेन पर एकाएक पटरी से थोड़ी दूर असमाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। गनीमत रही कि ट्रेन में सवार यात्रियों को किसी प्रकार से कोई चोट नहीं आई, लेकिन वंदे भारत ट्रेन के चार डिब्बों पर पत्थर लगने से दो कोच के शीशे टूट गए और दो के शीशों पर निशान पड़ गए हैं। 

रेलवे चौकी ऊना के कार्यवाहक प्रभारी मोहिंद्र सिंह ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की सूचना मिली। रेलवे पुलिस रेलवे संपत्ति को हुए नुकसान को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow