पुरुवाला पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 10 लीटर शराब बरामद

थाना पुरुवाला पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

May 10, 2026 - 19:41
 0  3
पुरुवाला पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 10 लीटर शराब बरामद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

पांवटा साहिब 10 मई  2026:

थाना पुरुवाला पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने रविंद्र कुमार पुत्र जगर सिंह निवासी किशनकोट, डाकघर राजबन, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस संबंध में थाना पुरुवाला में धारा 39(1)A हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने रामपुरघाट क्षेत्र की एक महिला के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की। आरोपी महिला के खिलाफ भी थाना पुरुवाला में धारा 39(1)A HP Excise Act के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 10 लीटर अवैध शराब जब्त की है। थाना पुरुवाला पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow