असम सरकार ने हिमाचल को मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया पांच करोड़ रुपये का अंशदान 

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून के दौरान हुई भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए असम सरकार की ओर से विद्युत, कौशल, रोजगार और उद्यमिता मंत्री प्रशांत फुकन ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

Sep 10, 2025 - 18:42
 0  20
असम सरकार ने हिमाचल को मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया पांच करोड़ रुपये का अंशदान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  10-09-2025

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून के दौरान हुई भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए असम सरकार की ओर से विद्युत, कौशल, रोजगार और उद्यमिता मंत्री प्रशांत फुकन ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। 
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की ओर से सीनियर मैनेजर लिगल एंड कॉरपोरेट अफेयर्स श्री राहुल बग्गा ने मुख्यमंत्री को 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया। हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन के निदेशक बलदेव ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। 
मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए सभी दानकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट के इस समय में मुख्यमंत्री राहत कोष में विभिन्न राज्यों की सरकारें, संगठन और दानी सज्जन उदारतापूर्ण दान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योगदान से आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow